
आये नवरात्रे माता के जय हो नवरात्रे माता के
आते है हर साल नवरात्रे माता के
अरे मै पुजू हर बार नवरात्रे माता के
पहले नवरात्रे खेत चैत्र विच के माँ की ज्योत जगाओ
अरे दूजे नवरात्रे मैया जी को प्यार से मनाओ
नवरात्रे माता के
तीजे नवरात्रे माता की सब पूजा करते रहना
अरे जय माता दी जय माता दी श्वास श्वास में कहना
चौथा नवरात्रे है फलदायक वेदों ने गुणगाया
पांचवे नवरात्रे में पांडव ने माँ का भवन बनाया
छटे नवरात्रे में ध्यानु ने माँ का दर्शन पाया
लाज भगत की रखली माँ ने अखबर का मान घटाया
सप्तम के दिन साथ दे दिया भगतो को वर देती
रिद्धि सिद्धि के खोल भंडारे भक्तो के घर भरति
अष्टमी का दिन है प्यारा कन्या पूजन करलो
माँ गौरी का दर्शन पाकर खाली झोली भरलो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

