
या देवी सर्वभूतेषु
लक्ष्मी-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नमः
जय जय जय महालक्ष्मी माता
विष्णुप्रिया श्री हरि अर्धांगिनी
कमल विराजिनी सिन्धु सुजाता
धन वैभव ऐश्वर्य की स्वामिनि
जगत जननि श्री हरि अनुगामिनि
ऐश्वर्य की स्वामिनि
श्री हरि अनुगामिनि
हो.. धन वैभव ऐश्वर्य की स्वामिनि
तुम पर आश्रित विष्णु विधाता
हम पर कृपा करो जग माता
सबकी जननी पालनहारिणि
रक्षिणि तोषिणि तारणहारिणि
जननी पालनहारिणि
तोषिणि तारणहारिणि
हो.. सबकी जननी पालनहारिणि
तुमसे बन सब तुम में समाता
तुम हो सब शुभ मंगल दाता
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




