
“हैसियत से ज्यादा दिया है
हम सबको बताते हैं।
शुक्र करने हम साईं का बार-बार आते हैं
खबर हो चुकी है अब इस बात की जमाने
को कि हमारा घर साईं नाथ चलाते हैं”
आपके दर से मिला है बाबा हमको जो मिला
आपके जब से हुए हम फिर ना कोई गम मिला
वो ना भटका जिसकी साईं बाबा पर है आस्था
खुशनसीब है वो जिसका साईं से है वास्ता
जय जय साईं जय जय साईं जय जय साईं साईं राम
रहना है संग आपके जब तक ये जीवन है मेरा
पिछले कई जन्मों का ये साईं से बंधन है मेरा
मिलती है राहत हमें बस आके साईं शिरडी में
है ये चाहत फिर ना जाए आके साईं शिरडी में
आके साईं शिरडी में
“फिर जल्दी बुलाना बाबा
शिरडी से लौटते वक्त आते हैं
ये फरियाद करके
तुझे चाहने वाले बहुत रोते हैं साईं तुझे
याद करके साईं तुझे याद करके”
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




