
जल भरण जानकी आई हो,
मेरी केवल माँ ।।
काहे की घघरी, काहे की चुनरी – 2
काहे की लेस लगाई हो,
मेरी केवल माँ ।। जल भरन ।।
सोने की घघरी मैया, रूपा की चुनरी -2
रेशम लेस लगाई हो,
कौन की बहुवा, कौन की बिटिया – 2
कौन की नार कहाई हो,
दशरथ की बहुवा, जनक की बिटिया – 2
राम की नार कहाई हो,
सुमर सुमर मैया तेरो जस गाउँ – 2
रखियो चरण चितलाई हो ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



