
Jannat Ke Najare Hai Khatu Ki Nagri Me
जन्नत के नज़ारे हैं खाटू की नगरी में
बिखरे चाँद सितारे है खाटू की नगरी में
एक बार यहाँ देखो आकर
जन्नत का नजारा धरती पर
सबके ही प्यारे है खाटू की नगरी में
जय श्री श्याम जय श्री श्याम
जीवन की यहाँ पर सीख मिले
खुशियों का नाय संगीत मिले
जो हार गया इस दुनिया से
उसको भी यहाँ पर जीत मिले
हर कोई यहाँ बाजी मारे
ये झूठ नहीं सच है प्यारे
हारे के सहारे है खाटू की नगरी में
यहाँ दुःख के बादल ढलते है
और सुख के चाँद निकलते है
खाटू का दर ऐसा है जहाँ
किस्मत के सितारे बदलते है
यहाँ रंक भी राजा बनते है
खोटे सिक्के भी चलते है
यहाँ जोहरी निराले है खाटू की नगरी में
वो दूजी जगह नहीं जाता
जो एक दफा यहाँ आता है
खाटू वाले से उसका तो
ऐसा रिश्ता बन जाता है
जिस कस्ती का ना हो साहिल
उसको भी मिल जाए मंजिल
सबके ही किनारे है खाटू की नगरी में
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

