
Jaungi Banke Jogan Sarkar Ki Gali Mein
जय कृष्णा जय कृष्णा
कृष्णा कृष्णा
मेरे दिल का मुरली वाला
अब दिलदार बन गया
कब होगी मोरी हाजरी
मोरा जीवन बीता जाए
जाऊंगी बनके जोगन
सरकार की गली में
जाऊंगी बनके जोगन पिया
श्याम की गली में
किस्मत से श्याम को पाया
मैंने सब कुछ उसको बनाया
हर ओर नजर वो आये
मेरे श्याम की गली में
कृष्णा कृष्णा कृष्णा
जय जय कृष्णा
नजरो की कब प्यास बुझेगी
सोचती हूँ मुद्दत से
उसकी नजर से नजर मिलेगी
चाहत है ये कब से
मुझे अपने दर पे बुलाले
ओ छलिया छलने वाले
मुझे तेरी याद सताये
तोरे दर्शन के कारण तड़पती हूँ मै
आ जाओ मोरे बलमा तरसती हूँ मै
पिया आ सामने तोरी पूजा करूँ
मैंने माला बनाई तोरे नाम की
मोसे बोलो ना बोलो मोरे श्याम जी
मै दूंगी दुहाई तोरे नाम की
जाऊंगी बन के जोगन
वारूंगी अपना तन मन
पिया श्याम के गली में
तेरे रूप का जादू
मेरे बस गया है तन मन में
तेरे सिवा कुछ नजर ना आये
मुझको इस जीवन में
उसे मेरी याद ना आये
कोई राह नजर ना आये
मोरे श्यामा है बांकी सुरतिया
तोरी मोरी अँखियाँ में
बस गई मूरतिया तोरी
पाओ सुन्दर चरण प्रभु
निर्धन के घर मैंने
कुटिया सजाई तोरे नाम की
मोसे बोलो ना बोलो
मोरे श्याम जी
बस जाऊंगी दुल्हन
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




