
जिस भजन में राम का नाम ना हो,
उस भजन को गाना ना चाहिए ।
जिस माँ ने हम को जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
जिस पिता ने हम को पाला है,
उसे कभी सताना ना चाहिए ।
चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो,
उसे भेद बताना ना चाहिए,
चाहे भाई कितना बैरी हो,
उसे राज़ छुपाना ना चाहिए ।
चाहे बेटा कितना प्यारा हो,
उसे सिर पे चढ़ाना ना चाहिए,
चाहे बेटी कितनी लाडली हो,
घर घर में घुमाना ना चाहिए ।
हो गाय पराई खेत पराया,
उसे घटना ना चाहिए,
चुगल खोर पे जूता बाजे,
उसे बचाना न चाहिए ।
चाहे कितनी अमीरी आ जाए,
अभिमान दिखाना ना चाहिए,
चाहे कितनी गरीबी आ जाए,
दाता को भुलाना ना चाहिए।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

