
Jis Ghar Mein Khatu Wale Ki Tasveer Lagai Jati Hai
जिस घर में खाटू वाले की
तस्वीर लगाई जाती है,
जिस घर में लीले वाले की,
नित जोत जगाई जाती है,
जिस घर का छोटा बच्चा भी,
श्री श्याम की माला जपता है ।
वहाँ श्याम का पहरा रहता है,
पता लगा लो उस घर की कहानी,
जान के होगी सब को हैरानी,
उस घर के सारे दुखड़ों को,
श्याम हमेशा सहता है ।
करे हिफ़ाजत ये पूरे घर की,
इसके होते क्या बात है डर की,
जब सारा घर सो जाता है,
मेरा श्याम जगता रहता है ।
खूब संभालें सदा निभाए,
छोड़ के घर वो कहीं ना जाये,
कहे पवन गुण गान श्याम का,
जहाँ पे चलता रहता है ।
– विघ्नहर्ता लिरिक्स
– गणेश भजन
– श्री रामचंद्र कृपालु भजमन भजन लिरिक्स
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

