
जिसने बोला राधे राधे उसको श्याम मिला Jisne Bola Radhe Radhe
वृंदावन की गलीन गलीन में
बस एक नाम मिला
जिसने बोला राधे राधे
उसको श्याम मिला
गूंज रहा है नाम लाडली
का हर कण कण में
राधे नाम सुनाई देता
कृष्ण की धड़कन में
राधे जी के नाम को सुनकर
मुरझा फूल खिला
अमृतमय इस नाम का तुम भी
पान करो प्यारे
लेकर राधे नाम सदा
आराम करो प्यारे
नाम को जपने वाले को
उत्तम उपहार मिला
राधे कृष्णा राधे कृष्णा
कृष्णा कृष्णा राधे राधे
राधे श्याम राधे श्यामा
श्याम श्यामा राधे राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



