Skip to content

Karna Sewa Satkar

20
॥ श्री ॥

करना सेवा सत्कार, करना हर किसी से प्यार,

न कभी भी किसी का दिल दुखाना रे ।

लेके जग से बुराई मत जाना रे,

अच्छे कर्मो से जीवन सजाना रे ।

घर आये को भगवान् समझना,

अपने ही जैसा इंसान समझना ।

मीठी वाणी उसको बोल, वाणी होती है अनमोल ।

तीखी वाणी किसी को मत सुनाना रे ।

प्यार अपना सभी पे तू लुटाना रे ।

तुच्छ समझ किसी पर नहीं हंसना,

सब पे सम-रस भाव तुम रखना,

पढ़ना गीता का उपदेश, उसमे है जी ये सन्देश,

कहाँ रहता है एक सा ज़माना रे ।

भाव-भगति में मन को रमाना रे ।

पाप का धन अपने घर तू ना लाना,

खून-पसीने की रोटी ही खाना ।

मेहनत करना आठों याम, किरपा करेंगे तुझपे राम ।

सत्य-पथ से ना पग को डिगाना रे ।

बुरे कर्मों को हाँथ ना लगाना रे ।

मन में कभी तू अभिमान ना करना,

जग में किसी का अपमान ना करना ।

ऊपर होगा सब हिसाब, दोगे कैसे तुम जवाब,

फिर तुझको पड़ेगा पछताना रे ।

रह जायेगा यहीं पर खजाना रे ।

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

Karna Sewa Satkar Lyrics is a bhajan dedicated to Ram Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "करना सेवा सत्कार, करना हर किसी से प्यार,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari). Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all