
Khatu Na Aau To Ji Ghabrata Hai
खाटू ना आऊँ तो जी घबराता है,
देख के तुझको दिल को मेरे चैन आता है ।
ये तेरी कृपा है तू ही बुलाता है,
चाँद ओर सितारे फूल और नज़ारे,
लगते नही है अब हमको प्यारे ।
जब से निहारी सूरत तुम्हारी,
तब से चढ़ी हैं तेरी खुमारी ।
तेरे सिवा न कोई मुझको भाता है,
कैसी भी मुश्किल केसी भी उलझन,
घेरे उदासी बोझ सा हो मन ।
आके यहाँ में सब भूल जाता,
रोता हुआ दिल फिर मुस्कराता ।
भगतो पे इतना तू प्यार लुटाता है,
जब से मिला है दर ये तुम्हारा,
तब से बना में सबका ही प्यारा ।
आनंद को आनंद मिलता यहाँ है,
खाटू सी मस्ती बोलो कहा है ।
इसीलिए तो सोनू दर पे आता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

