
Khatu Wale Ki Mahafil Me Aaja
खाटू वाळे की महफ़िल में आजा,
श्याम प्यारे के सतसंग में आजा,
हाँ, प्रेम से एक ठुमका लगा जा,
झूम जरा, झूम जरा, झूम जरा,
ओ प्यारे झूम जरा, झूम जरा।
नाँचे राजे महाराजे,
ढ़ोलक संग बाजा बाजे,
दुनियाँ बहुत नचाएगी,
आज यहाँ जो ना नाँचे,
इक ठुमके का इक वर दे,
बाबा जब किरपा कर दे,
लाज का है क्या काम यहाँ,
तू है और तेरा श्याम यहाँ,
श्याम के रंग में तन मन रंगा जा,
प्रेम से एक ठुमका लगा जा,
श्याम भजन की बेला है,
दीवानो का मेला है,
दशो दिशाओ से आया,
खाटु में ये रेला है,
भजन की बहती गंगा है,
जन जन का मन चंगा है,
बांध से घुंगरू पाँव में,
आजा श्याम की छाव में,
नाच ऐसे की महफ़िल पे छा जा,
साँसों की खड़ताल बजा,
झूम के आजा धमाल मचा,
भूल जा दुनियाँ दारी तू,
सबको अपने नाल नचा,
वक्त ये फिर ना आएगा,
चुका तो पछताएगा,
चल चकदे फट्टे प्यारे,
क्या सोचे अब आजा रे,
खाटू वाले का मन बहला जा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
