
Khatu Wale Shyam Baba Tera Hi Sahara
खाटू वाले श्याम बाबा तेरा ही सहारा,
तेरे सिवा दुनिया में कोई ना हमारा,
लखदातार तू है एक जाने जग सारा,
बड़े ही दयालु तेरी महिमा भारी,
दर्शन को आये तेरे लाखो नर नारी,
पतित उतारण बाबा नाम है तिहारा,
पता ना ठिकाना जानू कहाँ तुझे पाऊं,
भक्ति ना भाव जानू कैसे में रिझाऊ,
हम को भी तारो जस गणिका को तारा,
भीख तो दया की देदो हमको मुरारी,
हम सब सेवक तेरे दर के भिखारी,
भक्तो की नैया को करदो किनारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

