
Kitna Pyara Tujhe Bhakto Ne Sajaya Lyrics in Hindi and English. कितना प्यारा तुझे भक्तोँ ने सजाया |
कितना प्यारा तुझे भक्तोँ ने सजाया,
जी करे देखता रहूँ
कितना सोणा तुझे भक्तोँ ने सजाया,
तू है दयालु, तू है कृपालु, है राम का पुजारी
सबसे प्यारा मेरा बजरंग, तू है शिव अवतारी
कितना प्यारा …
मस्तक पे सोहे है लाल सिन्दूर तेरे,
लटकत है उर माला मोतियोँ की तेरे,
कितना भोला कितना अच्छा,
झूंठी दुनिया तू है सच्चा,
चरणोँ मेँ तेरे झुकती है हनुमत दुनिया सारी,
कहलाते दु:ख भंजन हो तुम बलकारी,
तुम-सा ना जग मेँ कोई बाबा दातारी,
विनती सुनले सालासर वाले,
संकट हर ओ मेहंदीपुर वाले,
चरणोँ मेँ जाये तेरे सारी दुनिया बलिहारी
संकट को हर डाला जब विपदा आई
बन बैठा रघुवर का हर पल सहाई
ला संजीवन प्राण बचाये
मैया सींता को छुड़ा लाये
हम भक्तों के संकट हर ले अंजनीसुत बलकारी
सालासर का दरबार
लाल ध्वजा लहराए रे
राम का प्यारा हनुमान
बाला जी तेरे चरणों में
राम राम
जय जय बजरंग बली
राम भक्त हनुमान
हे हनुमान जी पवन दुलारे
राम के प्यारे बाला जी
तेरे सीने में बसे रघुराई
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें एवं किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए कमेंट करें।
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
