
लक्ष्मी माँ तेरे बिना मान ना मिलें Laxmi Maa Tere Bina Maan Na Mile
जय महालक्ष्मी
लक्ष्मी माँ तेरे बिना मान ना मिलें
मान ना मिले माँ सम्मान ना मिले
पैसे बिना कोई काम नहीं होता
काम नहीं होता कहीं नाम ना होता
धन के बिना तो पहचान ना मिले
तुम ही धनवर छाँव करती हो
निर्धन की झोली भरती हो
तेरी दया बिना वरदान ना मिले
पूजा करते देव तुम्हारी
ऊमा रमा तुम पर बलिहारी
नाम के बिना तो कहीं दान ना मिले
माँ सबके भंडारे भरना
तुम बिन क्या जीना क्या मरना
पैसे बिना दुनियाँ में ज्ञान ना मिले
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

