
मेरी ज़िन्दगी में श्याम ऐसा रस भर दो
Meri Jindagi Mein Shyam Aisa Ras Bhar Do Credits lyrics
मेरी ज़िन्दगी में श्याम ऐसा रस भर दो
जहा देखू दिखे तू ही मुझे ऐसा वर दो।
मेरी नजरो को तेरा नज़ारा मिले,
हरदम ज़िन्दगी को तेरा सहारा मिले।
मेरे कृपा बिहारी ऐसी कृपा कर दो
मेरी ज़िंदगी….
तेरी कृपा का कैसे बखान करूं,
मौन वाणी है कैसे गुणगान करू,
बस भाव ही मेरे स्विकार करलो
मेरी ज़िन्दगी….
कुछ और नहीं अब चाहूं मैं,
छोड़ तुझको कहा अब जाऊं मैं,
तेरा दर हो और झुका मेरा सर हो,
तू है दाता सर्वज्ञ दिल की सब जानता,
भाव किंकर के क्यों नहीं पहचानता ,
हाथ कृपा का एक बार सर धर दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

