
Lyrics तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी। राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥ teeno lokan se nyari radha rani hamari radha rani humari, radha rani humari
तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
सनकादिक तेरो यस गावे,
ब्रह्मा विष्णु आरती उतारें।
देखो इंद्र लगावे बुहारी,
राधा रानी हमारी॥
सर्वेश्वरी जगत कल्याणी,
ब्रज की मालिक राधा रानी।
यहाँ कोई ना रहता भिखारी,
एक बार जो बोले राधा,
कट जाएँ जीवन की बाधा
कृपा करो महारानी, राधा रानी हमारी॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

