
मैया कलयुग में वो देवी कालका हो माँ ।।
सतयुग में गौरा भाई रे, हो गई शिवजी की नार ,
नाश कराई भस्मासुर, छोड़ी शिवजी को साथ ।। कलयुग ।।
त्रेता में सीता भई रे, हो गई रामजी की नार,
नाश कारई रावण को, छोड़ी रामजी को साथ ।। कलयुग ।।
द्वापर में द्रोपदी भई रे, हो गई पांडवों की नार,
नाश कराई कौरव को, छोड़ो पांडवों को साथ ।। कलयुग ।।
कलयुग में काली भई रे, हो गई धरम के साथ ,
नाश कराई पापिन को, छोड़ी धरम को साथ ।। कलयुग ।।
तू मेरी आदि भवानी रे, रखियो मेरी लाज ,
बेगीराम जस गावे, मैया तेरे दरबार ।। कलयुग ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



