
[माँ नाम लेना कोई शर्म नहीं है,
इससे बड़ा तो कोई करम नहीं है,
जिसमे माता की पूजा का जिक्र न हो,
ऐसा तो दुनिया में कोई धर्म नहीं है ]
मैया कृपा करदो,
झोली मेरी भरदो ।
तेरी दया का हम,
सदा गुणगान करेंगे ।
तेरा ध्यान करेंगे ।
मैया कृपा कर दो,
भक्तो की करती हरदम रखवाली हो
हर संकट को पलभर में तुम टाली हो
फिर क्यों नहीं तुम पर,
भला अभिमान करेंगे
मेरी विनती सुनकर मत ठुकरा देना
अपना बालक जान मुझे अपना लेना
अर्पण तुम्हारी सेवा में हम प्राण करेंगे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
