
मेरी आन रखना मेरी शान रखना
मेरी मैया बेटे का तुम ध्यान रखना
बनाना मेरे भगय तुम दुःख दूर करना
तू ही लक्ष्मी मेरे भंडार भरना
ना निरास दर से मुझे तुम लौटाना
सदा वैरियो से मुझे तुम बचाना
मुझे तो तेरा बल है विश्वास है तेरा
तेरे चरणों में है नमस्कार मेरा
चामुंडा दसो दिशाओं में हर कष्ट मेरा
हरो संसार से मेरी रक्षा करो
रक्षा करो मातेश्वरी दास के कष्ट मिटाओ
दास की रक्षा को सदा सिंह चढ़ी माँ आओ
या देवी सर्वभूतेषु ज्योति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
जय हो माँ जय हो माँ तेरी जय हो माँ
माँ पहाड़ा वालिये तेरी जय जयकार
मैया शेरावालिये तेरी जय जयकार
तेरी लीला कोई ना जाने
तेरी महिमा अपरम्पार माँ
पहाड़ा वालिये तेरी जय जयकार
प्रथम गौरा जी को वंदना फिर मानवा गणेश
सिमरा माता शारदा कंठ करो प्रवेश मेरी माँ
मेरी आन रखना मेरी शान रखना माँ
आनंद ही आनंद करो कल्याणी कल्याण
आठ पहर चौसठ घड़ी धार
चरना का ध्यान भोली माँ
माँ मैया बेटे का ध्यान रखना
जरा प्रेम से बोलो
जय माता दी
मेरी माँ भोली
माँ नैना देवी
माँ वैष्णो देवी
माँ झंडे वाली
माँ कालका रानी
नवराते वालिये तेरी जय जयकार
तुम कृपा महारानी हम पर कृपा करो
हम पर कृपा करो सब पर कृपा करो
सदा भवानी दाहिनी सन्मुख रहते गणेश
पांच देव रक्षा करे ब्रह्मा विष्णु महेश
मेरी आन रखना मैया जी मेरी शान
रखना मैया बेटे का ध्यान रखना
ऊँचे आसन बैठ के माँ सबका मुजरा ले भोली
जैसी जा की भावना वैसा ही फल दे मेरी माँ
मेरी आन रखना मैया जी मेरी शान रखना
मैया बेटे का ध्यान रखना
मैया सुहे सुहे चोलिया वालिये भोली माँ
तेरे गल फुला वाले हार
तुसी पहरो देवी आदि कवार
ज्योता तो मै वारी जावा वारी जावा
मैया पंचरंग सतरंग नौ रंग
माड़िया वालिये भोली माँ
हे मैया जी चोला पहनो
भक्त पहनाये माला पहनो
पहनो देवी आदि कवार
वारी जावा वारी जावा वारी जावा
हे माँ बलिहारी जावा
हे माँ तुझे वारी जावा जावा
वारी जावा वारी जावा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

