
Mere Hanuman Ji Lyrics in Hindi and English. मेरे हनुमान जी |
जय हो जय जय हो बजरंग बली,
तन तो है सिंदूरी लंगोट जिनकी लाल है ।
अंग व्रज अंग है हृदय में सिया राम है,
जिनका लेते ही नाम बन जाते है काम ।।
केसरी के नंदन है अंजनी के लाल है,
शंकर सुवन है जो संकटो के काल है ।
जो है पवन तनय जिनकी सदा है विजय,
वो है हनुमानजी मेरे हनुमानजी ।।
मंगलवार को धरती पे आए,
सबका मंगल करते जाए ।
दुर्गम काज को सुगम बनाए ।।
संकट मोचन जो कहलाए,
अतुलित बल और बुद्धि के आगर है,
शक्ति के है स्वामी ।।
और भक्ति के आधार है,
जो है दीनदयाल करे सबका ख्याल ।
तन मन जिनके राम समाए,
भक्त शिरोमणि जो कहलाए ।
ना कोई मोती ना माला भाए ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





