
मेरे वीर हनुमान मेरे पवन कुमार Mere Veer Hanuman Mere Pawan Kumar
मेरे वीर हनुमान मेरे पवन कुमार ,
लंका में जइयो रे पवन बनके ।।
कौन तेरी मैया रे, कौन तेरो बाप,
किनके नाम धराए हनुमान ।। मेरे वीर ।।
अंजनी तेरी मैया रे, पवन तेरो बाप,
इन्द्र ने नाम धराए रे हनुमान ।। मेरे वीर ।।
पावन में बेडी माइया, गले में जंजीर,
नाचत है मेरो हनुमत वीर ।। मेरे वीर ।।
नदी सतलज को निर्मल नीर,
कूद पड़ो मेरो हनुमत वीर ।। मेरे वीर ।।
कौन दुपरिया माइया, तू ही मेरी माँ ,
गढ़ लंका के रार मचाए ।। मेरे वीर ।।
सुमर सुमर मैया तेरो जस गाये, चरणो में तेरे शीश नवाए ,
रख लईयो चरण आधार ।। मेरे वीर ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



