
शेरावाली जय हो तेरी
जोतावाली जय हो तेरी
लाटावाली जय हो तेरी
जय हो तेरी जय
मेरी चूड़ी अमर कर देना माँ
मेरा सिंदूर ना मिटने देना माँ
लाल रखना मा मेहंदी की लाली
लाल चूड़ी हाथो में मेरे खनके
रहु सातो जनम मैं सुहागन
लाल सिंदूर से माँग मेरी दमके
हो मेरी मेहंदी अमर कर देना माँ
मेरा सिंदूर ना मिटाने देना माँ
लाल चुनरी चोला तुझको चढ़ावू
लाल रंग ही लगे तुझको प्यारा
मैं तो तेरे ही लाल की हू दुल्हन
घर ख़ुसीयो से भर दो हमारा
बस इतनी कृपा कर देना माँ
चमकती रहे माथे की बिंदिया
तेरी किरपा से ओ मैया चमके
तेरी बेटी बने लालो वाली
लाल देके आँचल मेरा भरदो
सदा चरनो में अपने रखना माँ
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




