
Meri Dubi Kashti Ko Sahara Na Milta
श्याम श्याम
मेरी डूबी कश्ती को सहारा ना मिलता
अगर श्याम तेरा सहारा ना मिलता
मुझको ये जीवन दुबारा ना मिलता
जमाने में मेरा ठिकाना नहीं था
मेरे जीने का कोई बहाना नहीं था
फिरा दर बदर चेन कही भी ना पाया
मेरे दिल ने धोखा धोखा ही खाया
तुझे धोखो का ये मारा ना मिलता
किसे दिल की बाते में अपनी सुनाता
जख्म अपने दिल के किसे में दिखाता
जिसे मेने अपने दिल की सुनाई
उसी ने हसी मेरी स्याह में उड़ाई
मुझे जिंदगी का गुजारा ना मिलता
अगर श्याम तेरा सहारा ना मिलता श्याम…
सभी से भरोसा मेरा उठ गया था
सर माफ़ बाबा यु लग रहा था
नहीं है ये दुनिया जीने के काबिल
अगर तेरी चौखट जो ना होती हासिल
तुझे दुनिया का ये हारा ना मिलता
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
