
यह आन तिरंगा है,
यह शान तिरंगा है,
मेरी जान तिरंगा है,
अरमान तिरंगा है,
अभिमान तिरंगा है,
याद सहीदो की आएगी,
जब ये ध्वज लहराएंगे,
इसके तीनों रंग कयामत,
सदियों तक लहरायेंगे,
आजादी जिनके दम से है,
उनका नाम बढ़ायेंगे,
उनकी क़ुरबानी को यारो
हरगिज़ नहीं लजायेंगे ।
विश्वास तिरंगा है,
वरदान तिरंगा है,
इसके खातिर कसम है हमको,
अपना शीश कटा देंगे,
जितना भी इस जिस्म में बाकी,
सारा लहू बहा देंगे,
इसके खातिर जो हम थानेगे,
करके हम दिखला देंगे,
अपनी धरती के आगे हम
सारा गगन झुका देंगे,
ईमान तिरंगा है,
भगवान् तिरंगा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

