
(*मेरी विनती सुनो गणराज
मुझे बस तेरा सहारा है
मेरे बिगड़े बना दो काज
लम्बे सफ़र में, मुश्किल डगर में
तूने किया है उजाला
रास्ता दिखाया, चलना सिखाया
तूने हमेशा संभाला
सारे जग में है तेरा राज…
दुनिया के मेले, पर हम अकेले
कोई भी संगी ना साथी
तू संग ऐसे रहता है जैसे
दीपों में रहती है बाती
मैं सुर हूँ तू मेरा साज़
मेरी ये आशा होना निराशा
विश्वास टूटे ना मेरा
वरदान देके, शुभ ज्ञान देके
जीवन में कर दो सवेरा
मेरे भाग जगा दो आज…
अपना बेगाना तूने ना जाना
तूने निभाये हैं नाते
निर्धन भिखारी, राजा, पुजारी
तुझको सभी लोग भाते
तू सबकी बचाये लाज…
श्री सिद्धिविनायक मंत्र और आरती
गणपति सबसे प्यारा है
गणेश चालीसा
शेंदुर लाल चढ़ाय
घर में पधारो गजानन जी
गणपति अथर्वशीर्ष
गणेश आरती
तेरी जय हो गणेश
वक्रतुण्ड महाकाय
सुख हरता दुःख हरता
गणेशा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


