
जय पार्वती माता
(जय जय पार्वती माता)
ब्रह्म सनातन देवी
शुभ फल की दाता
अरिकुलपद्म विनासनी
जय सेवक त्राता
(मैया जय सेवक त्राता)
जगजीवन जगदम्बा
हरिहर गुण गाता
सिंह को वाहन साजे
कुण्डल है साथा
(मैया कुण्डल है साथा)
देवबंधू जस गावत
नृत्य करत ताथा
सतयुग रूप शील अतिसुन्दर
नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी
सखियाँ संगराता
शुम्भ निशुंभ विदारे
हेमांचल स्थाता
सहस्त्र भुज तनु धरिके
चक्र लियो हाथा
सृष्टि रूप तुही है जननी
शिव संग रंगराता
(मैया शिव संग रंगराता)
नंदी भृंगी बीन लही है
सारा जग मदमाता
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




