
Radhe Tere Charno Ki
राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
गर धूल जो मिल जाए ।
सच कहता हूँ मेरी,
तकदीर बदल जाए ।
सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है ।
एक बूँद जो मिल जाए,
दिल की कली खिल जाए ।
ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ ।
यह मन बड़ा चंचल है,
जितना इसे समझाऊं,
उतना ही मचल जाए ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


