
भगवान
मंदिर
पर्व त्यौहार
आरती
श्रेणी
भजन
कथा
मंत्र
चालीसा
कहानियाँ
स्टोरी
रामा रामा रटो,करो सफल उमरिया,मिल जाएगी डगर,जप लोगे जो गर,प्रभु राम का नाम,राम का नाम,रामा रामा रटों,करो सफल उमरिया ॥
ऐ प्राणी है तेरी ज़िंदगानी,एक अंधियारी रात रे,ले ले सहारा राम नाम का,जप की माला हाथ रे,साथ ना छूटे आस ना टूटे,राम का है बड़ा काम रे,रामा ही भरेंगे,तेरी भक्ति की गगरिया,मिल जाएगी डगर,जप लोगे जो गर,प्रभु राम का नाम,राम का नाम,रामा रामा रटों,करो सफल उमरिया ॥राम नाम के सागर से तू,भर ले एक गगरिया रे,इस पारस से सोना करले,मन की सूनी नगरिया रे,बड़े बड़े ऋषियो ने है गाया,बस एक राम का नाम रे,सारे रिश्ते झूठे,सांचे रामा ही सांवरिया,मिल जाएगी डगर,जप लोगे जो गर,प्रभु राम का नाम,राम का नाम,रामा रामा रटों,करो सफल उमरिया ॥बड़े बड़े गुणी जान ना पाए,राम की लीला महान रे,राम ही श्रष्टि के निर्माता,राम को पगले जान रे,रामा को तो राम ही जाने,जो त्रेता अवतार है,रामा रामा जपे,सारी नगरी अवधिया,मिल जाएगी डगर,जप लोगे जो गर,प्रभु राम का नाम,राम का नाम,रामा रामा रटों,करो सफल उमरिया ॥दो अक्षर के नाम में देखो,तीनो लोक समाए है,जो भी इनका सुमिरन करते,भव सागर तर जाए है,मर्यादा जो है सिखलातेऐसे निराले राम है,रघुराई बोलो,चाहे राम रचैया,मिल जाएगी डगर,जप लोगे जो गर,प्रभु राम का नाम,राम का नाम,रामा रामा रटों,करो सफल उमरिया ॥रामा रामा रटो,करो सफल उमरिया,मिल जाएगी डगर,जप लोगे जो गर,प्रभु राम का नाम,राम का नाम,रामा रामा रटों,करो सफल उमरिया ॥
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
