
श्याम भजन: Sanware Se Mil Ke Mujhe Karni Hai Do Baate
सांवरे से मिल के मुझे करनी है दो बाते,
घर पे मेरे आते रहना, दर पे बुलाते रहना
रुठना ना मुझसे करते रहना मुलाकाते,
दिल के कोरे कागज पर मैने जब से श्याम लिखा है,
आया संकट, आई अड़चन, थामे हाथ दिखा है,
श्याम ना सुनेगा, तो कौन सुनेगा, दिल की ये बातें, कौन समझेगा,
श्याम को ही सपनों में देखा है आते जाते,
मीठी मीठी बातें कहना, दिल को लुभाते रहना,
सांवरे से मिल के…
श्याम के रंग में मैं रंग जाऊं, श्याम रंगे मेरे रंग में,
श्याम सुने मेरे दिल की बातें और रहे हम संग में,
दिल में हो मेरे, श्याम की मुरत, नैनो में मेरे, श्याम की सुरत,
“बिट्टु” अब मुश्किल है कटने, दिन और रातें,
श्याम मुस्कुराते रहना, साथ निभाते रहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

