
Setho Ke Seth Baba Shyam Hai
गजब मेरे खाटू वाले,
गजब थारे ठाठ निराले,
सेठों के सेठ बाबा श्याम है,
खाटू जाने वाले हर,
प्रेमी को तारा है,
सारी दुनिया में गूंजे,
इनका जयकारा है,
श्याम प्रेमियों का दुनिया में,
एक ही नारा है,
हारे का सहारा,
बाबा श्याम हमारा है,
सबसे पहले बाबा तेरा,
काम बनाएँगे,
काम बनाकर खाटू में,
तुझको बुलवाएंगे,
खाटू में प्यारे तेरे,
जिसा लग जाएगा,
झूम झूम कर तू भी,
प्यारे ये ही गाएगा,
जिसने भी बाबा की पावन,
ज्योत जलाई है,
पल में उसने श्यामधणी से,
खुशियां पाई है,
होली और दिवाली वो तो,
रोज मनाएगा,
खुश होकर के श्यामधणी,
की महिमा गाएगा,
कहे कन्हैया एक बार जय श्री,
श्याम बोलकर देख,
किस्मत के ताले को एक बार,
खोल कर के देख,
जिसका कोई नहीं जगत में,
उसके बाबा श्याम,
श्याम जगत का एक ही मालिक,
खाटू वाले श्याम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
