
Sharan Mein Aaye Hain Hum Tumhari
शरण में आये हैं हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु भगवन ।
सम्हालो बिगड़ी दशा हमारी,
न हम में बल है,
न हम में शक्ति ।
न हम में साधन,
न हम में भक्ति ।
तुम्हारे दर के हैं हम भिखारी,
प्रदान कर दो महान शक्ति,
भरो हमारे में ज्ञान भक्ति ।
तभी कहाओगे ताप हारी,
जो तुम पिता हो, तो हम हैं बालक ।
जो तुम हो स्वामी, तो हम हैं सेवक ।
जो तुम हो ठाकुर, तो हम पुजारी ।
भले जो हैं हम, तो हैं तुम्हारे ।
बुरे जो हैं हम, तो हैं तुम्हारे ।
तुम्हारे हो कर भी हम दुखारी ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

