
शिव शंकर को जिसने पूजा
उसका ही उद्धार हुआ
अंतकाल को भवसागर में
उसका बेड़ा पार हुआ
भोले शंकर की पूजा करो
ध्यान चरणों में इसके धरो
शिवशंकर को जिसने पूजा
हर हर महादेव शिवशंभू
डमरू वाला है
जग में दयालु बड़ा
दीन दुखियों का दाता
जगत का पिता
सबपे करता है ये भोला शंकर दया
सबको देता है ये आसरा
सबको देता है ये आसार
इन पावन चरणों में अर्पण
आकर जो इकबार हुआ
ॐ नमः शिवायः नमो
हरि ॐ नमः शिवायः नमो
नाम ऊंचा है सबसे महादेव का
वंदना इसकी करते हैं सब देवता
इसकी पूजा से वरदान पाते है सब
शक्ति का दान पाते हैं सब
नाग असुर प्राणी सब पर ही
भोले का उपकार हुआ
# शिव आरती
# मन मेरा मंदिर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




