
Shree Radhe Govinda Man Bhaj Le Hari Ka Pyara Naam Hai
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है।
गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है॥
मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए,
वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए।
गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को श्यामल भाया,
तुकाराम और नामदेव ने विठ्ठल विठ्ठल गाया।
नरसी ने खडताल बजा के सांवरिया को रिझाया,
शबरी ने अपने हाथों से प्रभु को बेर खिलाया।
राधा शक्ति बिना ना कोई श्यामल दर्शन पाए,
आराधना कर राधे राधे कान्हा भागे आए।
सुमिरन का रस जिसको आया, वो ही जाने मन में,
निराकार साकार होत रे भगतों के आँगन में।
श्याम सलोना कुंजबिहारी नटवर लीलाधारी,
अन्तर्वासी हरिअविनाशी लागे शरण तिहारी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




