
Shri Banke Bihari Teri Aarti Gaun Lyrics in Hindi and English. श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं |
भगवान
मंदिर
पर्व त्यौहार
आरती
श्रेणी
भजन
कथा
मंत्र
चालीसा
कहानियाँ
स्टोरी
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं ।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं, श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं ।
श्री बांके बिहारी...
मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे, प्यारी बंसी मेरो मन मोहे । देख छवि बलिहारी मैं जाऊं । श्री बांके बिहारी...
चरणों से निकली गंगा प्यारी, जिसने सारी दुनिया तारी । मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं । श्री बांके बिहारी...
दास अनाथ के नाथ आप हो, दुःख सुख जीवन प्यारे साथ आप हो । हरी चरणों में शीश झुकाऊं । श्री बांके बिहारी...
श्री हरीदास के प्यारे तुम हो। मेरे मोहन जीवन धन हो। देख युगल छवि बलि बलि जाऊं। श्री बांके बिहारी...
श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं। आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं, श्याम सुन्दर तेरी आरती गाऊं।
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

