
हर कोई यही भजन सुन रहा है यह Shyam Bhajan 2021
पकड़ लो हाथ बनवारी, नहीं तो डूब जाएंगे,
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी,
धरी है पाप की गठरी, हमारे सर पे ये भारी,
वजन पापो का है भारी, इसे कैसे उठाऐंगे,
तुम्हारे ही भरोसे पर, जमाना छोड़ बैठे है,
जमाने की तरफ देखो, इसे कैसे निभाएंगे,
दर्दे दिल की कहे किससे, सहारा ना कोई देगा
सुनोगे आप ही मोहन, और किसको सुनाऐंगे
फसी है भवँर में नैया, प्रभु अब डूब जाएगी
खिवैया आप बन जाओ, तो बेड़ा पार हो जाये
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

