
Shyam Teri Bansi Pukare Radha Naam
– श्याम तेरी बंसी पुकारे...
श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम,
लोग करे मीरा को यूंही बदनाम ।
साँवरे की बंसी को बजने से काम,
राधा का भी श्याम वोतो मीरा का भी श्याम ।
जमुना की लहरें बंसीबट की छैयां,
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया,
श्याम का दीवाना तो सारा बृज धाम ।
कौन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए,
जिसके मन भाए वो उसी के गुण गाए,
कौन नहीं बंसी की धुन का गुलाम ।
जी का भजन राधा कैसे न जले
– मच गया शोर सारी नगरी रे जन्माष्टमी गीत
– किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

