
सुनो सुनो हे मैया मेरे भी दिल का हाल
तेरी शरण में आया हे मैया तेरा लाल
चरण में अपने जगह तू देना
रहम की एक नजर मैया मुझ पे भी डाल
सुनो कटरा वालो मैया से कहदो
बेटा तुम्हारे करीब आ गया है
जुल्मो का मारा जग का सताया
माँ तुमसे से मिलने बदनसीब आ गया है
अपनों ने मारा अपनों ने लुटा
दुनिया ने मुझसे मैया दामन है छोड़ा
किसको को बताऊ सुनो मेरी मैया
समय आज कैसा अजीब आ गया है
माँ शेरा वाली माँ लाटावाली
आया हु दर पे मैया बनके सवाली
हुआ बे सहारा थाम लो मैया
तेरी चरण में गरीब आ गया है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

