
Teen Baan Ke Dhaari
अंधेरों की नगरी से कैसे मैं पार जाऊं,
श्याम अब लेने आज, हौसला हार ना जाऊं,
ओ श्याम आजा…
तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना,
मुश्किल में है दास तेरा अब जल्दी आओ ना,
तीन बाण के धारी, तीनों बाद चलाओ ना,
हारे के सहारे मेरे हारे के सहारे,
तूफानों ने घेर लिया, मुझे राह नजर ना आवे,
तुम बिन कौन मेरा जो, जो मेरी बाहं पकड़ ले जावे,
भटक रहा राहों में बाबा, पार लगाओ ना,
किसको रिश्ते गिनवाऊं, किस जात बताऊं मैं,
क्या-क्या जख्म दिए जग ने, किसे घात दिखाऊ मैं,
बिन कुछ पूछे श्याम हमारा, कष्ट मिटाओ ना,
अन्जानी नगरी में सब अनजाने लगते हैं,
हम तो तेरी याद में रो रो जगते रहते हैं,
बहता इन आंखों से बाबा, नीर थमाओ ना,
कृष्ण को जिसने दान दिया, उस दानी के आगे,
हमने सुना तेरे नाम लिए से, संकट सब भागे,
छोटू की विपदा को बाबा, आज लगाओ ना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




