
तेरा झूठा मोह जगत में तोते से बोली मैना Tera Jhoota Moh Jagat Mein
तेरा झूठा मोह जगत में तोते से बोली मैना
गैरों से मतलब क्या है अपनों से बचकर रहना
श्री राम हुए वनवासी अपनो से धोखा खाया
वो मोसी भी अपनी थी जिसने वनवास दिलाया
सब आनी जानी माया सुख है तो दुःख भी सहना
श्री कृष्ण हुये अवतारी जाने जन्म जेल में पाया
मामा ही दुश्मन बन गया था अपना नही पराया
बहन को जेल भिजवाया ना माना किसी का कहना
रावण विद्वान् हुआ था अपनों से धोखा खाया
वो भाई भी अपना था जाने सारा भेद बताया
प्रहलाद ने धोखा खाया पद गया अग्नि में दहना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

