
Tere Dhaam Pe Suna Hai Shyam
तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा
धक्के खा लिए बहुत घने भला हुआ ना कही मेरा
जब तक ना तू करे भलाई ना छोडूं मै पिंड तेरा
आस ले के मै आया बाबा ना कोई मेरा सहाई रे
दीन दुखी का तू ही सहारा दुनिया कहवे श्याम हमारा
सारे जगत में एक जयकारा श्याम घनी है सबसे प्यारा
हारा को तू देता सहारा जिसने भी प्रीत लगाईं रे
सांवरा तेरा ध्यान लागवे नहीं कुछ और उसको भावे
भूख लगे ना प्यासा बस तेरे ही गुण ये गावे
ये जीवन तेरे नाम है श्याम तू ही मेरा सहाई रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

