
तेरे द्वार आ गई Tere Dwar Aa Gayi
सजा है आज तेरा दरबार सांवरे
आई हूँ मैं लेके उपहार सांवरे
आये हैं कितने बिगड़ी किस्मत लेके
पल में तूने दी है संवार सांवरे
करने आज मैं नज़ारा तेरे धाम का
खाटू वाले सांवरे मैं तेरे द्वार आ गई
तेरे द्वार आ गई दरबार आ गई
दरबार आ गई द्वार आ गई
करने आज मैं
हो करने आज मैं
करने आज मै नज़ारा
तेरे धाम का
तेरे सिवा मुझे कुछ ना भाये
तेरी और ये दिल खिंचा आये
तेरी और ये दिल खिंचा आये श्याम
जादू है ये श्याम तेरे श्रृंगार का
हाँ जादू है ये श्याम तेरे श्रृंगार का
तुमसे मिलने को होके बेकरार आ गई
तन पे डाल के ये चोला तेरे नाम का
ले के बाबा नाम तुम्हारा
मिट गया दुःख पल में हमारा
मिट गया दुःख पल में हमारा श्याम
तूने दिया मुझे सुख संसार का
करने शुक्राना तेरे दरबार आ गई
लेके हाथों में निशान तेरे नाम का
तेरे दरस की अखियाँ प्यासी
मुझे बना लो चरणों की दासी
दे दो मौका बाबा सेवा सत्कार का
तेरी सेवा करने बनके सेवादार आ गई
पाने आज मैं सहारा तेरे प्यार का
मेरे श्याम तेरे द्वार आ गई
दरबार आ गई, दरबार आ गई
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

