
Tere Naam Se Hi Apni Pehchan Banaunga
तेरी कृपा को बाबा मैं कभी भूल ना पाऊंगा
तेरे नाम से ही अपनी पहचान बनाऊंगा
मैं तेरे नाम से ही अपनी पहचान बनाऊंगा
मुझको परवाह नहीं दुनिया क्या बोलेगी
इतना विश्वास मेरी नैया ना डोलेगी
पतवार बिना अपनी मैं नाव चलाऊंगा
जब तक ये जीवन है गुण तेरा गाऊं मैं
भावों और भजनो से प्रभु तुमको रिझाऊं मैं
इन आँखों में अपनी मैं तुमको बसाऊंगा
मैं तो अज्ञानी हूँ मुझे कुछ नहीं आता है
मैं लिखता वहीँ हूँ श्याम तू जो लिखवाता है
तेरी सेवा में अपना जीवा मैं बिताऊंगा
एक टिंका सोनी है भटिंडा में जो रहता है
हर बात से पहले वो जय सही श्याम जी कहता है
कोई मेरा पता पूछे मैं तेरा नाम बताऊंगा
खुशियों की हुई शुरुआत दूर होने लगे अब ग़म
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

