
तुम हमारे हो प्रभुजी Tum Humare Ho Prabhu Ji
तुम हमारे थे प्रभुजी तुम हमारे हो
तुम हमारे ही रहोगे हो मेरे प्रीतम
हम तुम्हारे थे प्रभुजी हम तुम्हारे हें
हम तुम्हारे ही रहेंगे ओ मेरे प्रीतम
तुम्हें छोड़ सुन नन्द दुलारे
कोई न मीत हमारो
किस्के दुआरे जाएँ पुकारूँ
और न कोई सहारो
अब तो आके बाहाँ पकड़ लो ओ मेरे प्रीतम
तेरे कारण सब जग छोड़ा
तुम संग नाता जोड़ा
एक बार प्रभु बस ये कहदो
तू मेरा में तेरा
साँची प्रीत कि रीत निबादो ओ मेरे प्रीतम
दास कि बिनती सुनलीजो
ओ व्रिज राज दुलारे
आखरी आस यही जीवन कि
पूरण करना प्यारे
एक बार हृदय से लगालो ओ मेरे प्रीतम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
