
Tune Use Tham Liya Jisne Tera Naam Liya
जिसने भी लगाया जयकारा
दुनिया से फिर ना वो हारा
तूने उसे थाम लिया रे
जिसने तेरा नाम लिया रे
श्याम श्री श्याम श्री श्याम श्री श्याम
श्याम कृपा तुम ऐसी कर दो
खाटू में बस जाऊं
डेरा मेरा यहीं बसा दो
लौट के घर ना जाऊं
मणि तो राहों का बंजारा
फिरता हूँ मैं मारा मारा
जिसने भी ये नाम लिया है
वो प्रेमी कहलाया
गोद में लेकर तूने उसके
सर पर हाथ फिराया
जिसको था सबने दुत्कारा
बेचारा था ग़म का मारा
श्याम की चौखट पा कर
जीवन में प्रकाश आएगा
विक्की के जीवन से फिर
अँधियारा मिट जाएगा
कान्हा चमकेगा बन तारा
बन जाएगा सबका प्यारा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




