
ये मत कहो खुदा से – YE MAT KAHO KHUDA SE
(*ये मत कहो खुदा से
मेरी मुश्किलें बड़ी हैं
ये मुश्किलों से कह दो
मेरा खुदा बड़ा है
आती है आँधियाँ या तो
कर उनका खैर मकदम
तूफ़ान से ही तो लड़ने
खुदा ने तुझे गढ़ा है
अग्नि में तप के सोना
है और भी निखरता
दुर्गम को पार करके
हिमालय कोई चढ़ा है
लायेगी रंग मेहनत
आखिर तुम्हारी एक दिन
होगा विशाल तरुवर
वो बीज जो पड़ा है
वो सर्व शक्तियों से
जब साथ है हमारे
हर काम उसके रहते
हर गिज़ हुआ पड़ा है
कभी हारना ना
हिम्मत का कदम बढ़ाओ
हजारों कदम बढ़ाने
वो सामने खड़ा है
तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो
एक तू ही भरोसा
नेकी की राह
सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु
तुम प्रेम हो
सुख करता दुःख हरता कारता विग्नाची
ओ पालनहारे
करतार जी
ईश्वर का वो सच्चा बंदा
बुरा जो देखन मैं चला
जो तूने लिखा
दाता शक्ति दे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



