
ओ ओ ओ…
ये देश है वीर जवानों का,
अलबेलों का मस्तानों का,
इस देश का यारों होय,
इस देश का यारों क्या कहना,
ये देश है दुनिया का गहना ।
यहाँ चौड़ी छाती वीरों की,
यहाँ भोली शक्लें हीरों की,
यहाँ गाते हैं राँझे होय,
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में,
मचती हैं धूमें बस्ती में ।
पेड़ों में बहारें झूलों की,
राहों में कतारें फूलों की,
यहाँ हँसता है सावन होय,
यहाँ हँसता है सावन बालों में,
खिलती हैं कलियाँ गालों में ।
कहीं दंगल शोख जवानों के,
कहीं करतब तीर कमानों के,
यहाँ नित नित मेले होय,
यहाँ नित नित मेले सजते हैं,
नित ढोल और ताशे बजते हैं ।
दिलबर के लिये दिलदार हैं हम,
दुश्मन के लिये तलवार हैं हम,
मैदां में अगर हम,
मैदां में अगर हम डट जाएं,
मुश्किल है कि पीछे हट जाएं ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

