
अंजनी के लाल हुए दीप जलाओ
दीप जलाओ ख़ुशी मनाओ नाचो गाओ रे
पवन वेग से हर ने भेजे पवन पुत्र कहलाये
शिव के ग्यारवे रूद्र यहा पे धन्य भाग है आये,
केसरी नन्द अंजनी लाल के दर्शन पाओ रे
बल बुधि विद्या में निपुण है अतुलित बलधारी
इनकी महिमा जग गायेगा ये शिव के अवतारी
दुष्ट दलन के संकट के रक्श्क आओ गोद खिलाओ रे
इनके हिरदये में हरी विराजे मुख से निकला राम
इनके ही गुण गाओ भाई पूर्ण करे सब काम
मंगल गीत सुनाओ गाओ मिल के गाओ रे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
