
अंतिम क्षणों में कान्हा राधा के साथ आना
Antim Kshanon Mein Kaanha Raadha Ke Saath Aana lyrics
अंतिम क्षणों में कान्हा राधा के साथ आना,
तन छोड़ ने से पहले दर्शन मुझे दिखाना,
नैनो में हो छवि तेरी होठो पे नाम तेरा,
कानो में गूंजे मुरली आये जब अंत मेरा,
उस वक़्त मेरे मन से विषयो को तू हटाना,
जब आत्मा का पंक्षी पिंजरे में फड़फड़ाये,
परमात्मा मिलन की चाहत में झटपटाये,
मेरी चित को माया मोह की फंदे से तू छुड़ा लो.
गीता की श्लोक सुन कर प्राणो का विसर्जन हो,
तुलसी की पतियों से अंतिम घडी सुगम हो,
मिले मुक्ति मुझको मोहन तू गंगा जल पिलाना,
मुझे बाँधने को माधव यमराज न पधारे,
मेरे प्राण तुजमे रमके गो लोक को सिधारे,
मेरे पार धीव तन को अग्नि तुम ही दिखाना,
तूने ही इस मनुज को जीवन की दी है शिक्षा,
तेरी गोद में मरण हो अंतिम यही है ईशा,
देखु गी रास्ता मैं मुझको न भूल जाना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


