
अखियां लड गई शाम दे नाल/ਅੱਖੀਆਂ ਲੜ ਗਈ ਸ਼ਾਮ ਦੇ ਨਾਲ
आँखें लड़ गईं शाम के साथ
सखी री मैं तो, हो गई, मालो-माल ॥
शाम, तो मेरा, वृंदावन जाता ॥
वृंदावन, जाता, वहाँ गऊएँ चराता ॥
तेरी, गइयाँ, करे कमाल ॥
आँखें, लड़ गईं...
शाम, सलोना मेरा, मथुरा में जाता ॥
मथुरा में, जाता, वहाँ मक्खन चुराता ॥
तेरी, मटकी, करे कमाल ॥
शाम, सलोना मेरा, निधिवन जाता ॥
निधिवन, जाता, वहाँ रास रचाता ॥
ओ तेरी, सखियाँ, करे कमाल ॥
शाम, सलोना मेरा, यमुना पे जाता ॥
यमुना पे, जाता, वहाँ बंसी बजाता ॥
ओ तेरी, बंसी, करे कमाल ॥
श्याम, सलोना मेरी, गली से न निकलता ॥
मिल जाए, कहीं मेरे, तरफ भी न देखता ॥
ओ मेरा, जीना, हुआ मुहाल ॥
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
